चित्तौड़गढ़ , जनवरी 20 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 44 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद करके एक महिला तस्कर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि थानाधिकारी शिवराज राव के नेतृत्व में पुलिस दल ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 चितौडगढ-कोटा लेन, काटून्दा पर नाकाबंदी के दौरान काटून्दा अण्डरब्रिज की तरफ से आ रही एक कार को रुकवाया और उसकी तलाशी ली तो कार में तीन प्लास्टिक के कट्टों में कुल 44 किलो 330 ग्राम अफीम डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया।

पुलिस ने बताया कि डोडाचूरा एवं कार को जब्त करके आरोपी कार चालक महादेव जाट और उसके साथ बैठी महिला प्रेम जाट को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित