श्रीगंगानगर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने कल देर रात तीन व्यक्तियों को अवैध रूप से अफीम और पोस्त रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने शनिवार को बताया कि राजियासर थाना क्षेत्र में पुलिस दल ने सूरतगढ़ - बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर श्रीविजयनगर फांटा के समीप हरविंदरसिंह उर्फ पप्पू (30), निवासी दरवेशके थाना सदर फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया। उसके पास से 11 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।
उन्हाेंने बताया कि घमूडवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनिल (30) और साहबराम उर्फ साहिल (22) को गिरफ्तार करके उनसे 24 ग्राम अफीम बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित