चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 05 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मोतीराम थानाधिकारी चंदेरिया ने नोमील चौराया नारेला के पास संदिग्धावस्था में खड़े टेम्पो और एक कार को देखा तो उनकी तलाशी ली। टेम्पों में 40 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 1920 पव्वे अंग्रेजी शराब वोदका के थे जो कार में भरे जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इस पर आरोपी धनराज, राजेश पारीक, प्रहलाद जायसवाल, भीमराज मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित