मिर्जापुर , मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस की टीम ने बुधवार को बाणसागर परियोजना के अवर अभियंता को एक लाख रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

पुलिस अभियन्ता को अपने साथ ले गई। एक ठेकेदार ने एंटी करप्शन विभाग में जेई द्वारा घूस मांगने की शिकायत की थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंदौली जिले के निवासी मुसाफिर यादव इन दिनों बाणसागर परियोजना में मिर्जापुर जिले में तैनात हैं। एक ठेकेदार से बहुत दिनों से लम्बित पेमेंट के लिए एक लाख रुपए की घूस की मांग की गई। ठेकेदार ने एंटी करप्शन विभाग को सूचना पहले दे दी थी। बुधवार को टीम मुसाफिर यादव के बाणसागर कालोनी स्थित कमरे पर पहुंची जैसे ही ठेकेदार एक लाख रुपए नकद थमाए टीम ने तुरंत उनको हिरासत में ले लिया।

पकड़ें जाने अवर अभियंता गिड़गिड़ाने लगा।टीम ने कानूनी कोरम पूरा कर सक्षम न्यायालय में पेश करने के लिए अपने साथ ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित