अल्मोड़ा , अप्रैल 08 -- उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार को बुधवार को 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट निवासी बांसमीड़ा, अल्मोड़ा द्वारा शौचालय निर्माण कार्य के तहत स्वीकृत तीन लाख रुपये के निविदा की एफडीआर देने के बदले में 15000 रिश्वत की मांग की जा रही थी।
इसके बाद शिकायतकर्ता की ओर से हल्द्वानी विजिलेंस से प्रकरण की शिकायत की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित