पटना , मई 08 -- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया।
मंत्री जमा खान ने पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि विभाग अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान, शिक्षा, रोजगार तथा समग्र विकास के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण और उनके विकास के लिए विभाग निरंतर सक्रिय है और सभी योजनाओं को और बेहतर तरीके से लागू किया जायेगा।
इस अवसर पर विभाग के निदेशक आमिर अफाक अहमद और अपर सचिव इबरार अहमद खान ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया। मौके पर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित