अलवर , फरवरी 08 -- राजस्थान में अलवर में जिला स्तर पर युवा संबल रोजगार मेला-2026 का आयोजन 10 फरवरी को कालीमोरी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी हरीश नेककवाल ने रविवार को बताया कि इस मेले में विभिन्न कम्पनियां 1500 से अधिक रिक्तियों पर बेरोजगार आशार्थियों का चयन करेगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के मौके पर ही आवेदन पूरित करके स्वरोजगार की प्रक्रिया सम्पादित की जाएगी एवं भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा बीमा सखी योजना में 100 महिलाओं को आजीविका अवसर प्रदान करके सशक्त एवं आत्मनिर्भर नारी की संकल्पना को साकार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित