, Feb. 13 -- अलवर, 13 फरवरी (अलवर) राजस्थान में अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी फिरोज खान उर्फ सरकार लूट के मामले में फरार था। वह वैशाली नगर का कुख्यात बदमाश है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर अपराधों के कुल 12 मामले दर्ज हैं। उस पर पुलिस महानिरीक्षक, जयपुर रेंज जयपुर द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने मुखबिर और तकनीकी सहायता से बहरोड़ टी-पॉइंट, अलवर पर नाकाबंदी करके फिरोज खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ करके अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित