अलवर , फरवरी 15 -- राजस्थान में अलवर जिले में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास से मनाया जा रहा है।

सुबह से ही सभी शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। शिवजी की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है । जलाभिषेक किया जा रहा है। अलवर में सुबह छह बजे से पूजा अर्चना शुरू हुई। मंदिरों को आकर्षक स्वरूप में सजाया गया। भगवान शंकर की पूजा में सर्वप्रथम जलाभिषेक और दुग्ध का अभिषेक करके चंदन लगाकर बिल्वपत्र, धतूरा, पुष्प, ऋतु, फल फूल इत्यादि चढ़ा गये।

शाम को संगीत मय महाआरती होगी। मां पार्वती को दुल्हन के रूप में श्रृंगार कर पालकी में बैठाकर रात्रि आठ बजे मथुराधीश मंदिर से मां पार्वती की झांकी सवारी के रूप में त्रिपोलिया महादेव मंदिर की ओर रवाना होगी। सवारी के दौरान महिला भक्त विशेष रूप से मंगल गीत गाती हुई चलेगी। रात्रि सवा नौ बजे मां पार्वती भोलेनाथ की वरमाला महोत्सव का कार्यक्रम होगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु इसके साक्षी बनेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित