अलवर , मार्च 13 -- राजस्थान में अलवर में घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग रोकने के लिये विशेष जांच दल ने तीन प्रतिष्ठानों में कार्रवाई करके आठ सिलेंडर जब्त किए हैं।

अलवर के जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने शुक्रवार को बताया कि अलवर जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग रोकने के लिये गठित नौ विशेष प्रवर्तन जांच दलों द्वारा विभिन्न गैस एजेन्सियों और गैस वितरण बूथों पर जाकर जाँच की गई। वर्तमान में कहीं से भी कालाबाजारी की कोई शिकायत नहीं पाई गयी है।

उन्होंने बताया कि विशेष प्रवर्तन जांच दल द्वारा आज घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग रोकने के लिये कटोरी वाला तिबारा पर कार्रवाई करते हुए अपना स्वीट्स एण्ड नमकीन सेन्टर पर तीन घरेलू गैस सिलेण्डर, खडोलिया मिष्ठान भण्डार एण्ड रेस्टोरेंट पर तीन घरेलू गैस सिलेण्डर एवं मनोज साईकिल एण्ड गैस स्टॉव सर्विस पर दो घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।

उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग रोकने के लिये आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित