अलवर , अप्रैल 02 -- राजस्थान में अलवर में यातायात पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजकुमार शर्मा (56) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
वह मूल रूप से हरियाणा के फर्रुखनगर क्षेत्र के जोनिया बास के निवासी थे और वर्तमान में पुलिस लाइन अलवर में निजी क्वार्टर में निवासरत थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। इससे पहले कि उन्हें उपचार मिल पाता, उन्होंने अपने क्वार्टर पर ही दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह करीब सात बजे घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण अचानक तबीयत बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित