अलवर , फरवरी 13 -- दक्षिण अफ्रीका के लुसाका शहर में राजस्थान के अलवर जिला निवासी एक व्यक्ति की बुधवार को ह्रदयाघात से मौत हो गयी।
सू्त्रों ने बताया कि राजगढ़ के धमरेड़ गांव निवासी गंगाराम योगी (37) को अजमेर के किशनगढ़ का रहने वाला एक ठेकेदार कंपनी के खर्च पर पिछले वर्ष अगस्त में मजदूरी काम के लिये लेकर गया था। वहां जाने के बाद गंगाराम हर महीने घर पर करीब 35 हजार रुपए भेजता था, लेकिन वह पिछले दो-तीन महीने से पैसा नहीं भेज रहा था। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित