अलवर , दिसम्बर 29 -- राजस्थान में अलवर में सोमवार को शाम ढलते ही घना कोहरा छा गया ।
यहां दृश्यता 50 मीटर तक से भी कम रही, जिसके कारण वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। शाम को सात बजे बाद तो बाजारों में सन्नाटा छा गया। वैसे तो दिसंबर की शुरुआत में सर्दी का असर फीका रहा है, लेकिन जाते जाते इसका असर दिखाई देने लगा है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब जनवरी में कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। दो दिन पहले तक दिन में तेज धूप रहती थी, लेकिन सुबह, शाम और रात को सर्दी तेज रही। अब अलवर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास आ चुका है। हालांकि दिन के समय बादल छाने से सर्दी बढ़ी है। सुबह भी घना कोहरा था, लेकिन अब शाम ढलते ही कोहरे की चादर छा गई ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित