अलवर , फरवरी 20 -- राजस्थान में अलवर जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने खनन विभाग, परिवहन विभाग एवं वन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए 15 डम्फर, 14 ट्रैक्टर एक जेसीबी जब्त करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि इस संबंध में सदर, अरावली विहार, वैशाली नगर, विजय मंदिर, मालाखेडा ,रैणी एवं प्रतापगढ, टहला, उद्योग नगर, गोविंदगढ, नौगांवा थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। जिसमें टहला थाना क्षेत्र में 10 डम्फर एवं एक ट्रैक्टर ट्रोली को जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित