अलवर , जनवरी 30 -- राजस्थान में अलवर में महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटपूतली-बहरोड़ सहित जिले के समस्त पुलिस थानों पर शहीद दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उप महानिरीक्षक पुलिस सह-पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के साथ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर उपस्थित समस्त जिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया और उनके सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित