रांची , अक्टूबर 02 -- झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी ने आज यहां राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद ग्रहण किया। श्रीमती तिवारी झारखंड की आठवीं राज्य निर्वाचन आयुक्त बनी है। पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्षों तक उनका कार्यकाल होगा।
इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अलका तिवारी को उनकी ईमानदारी, कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता है। श्रीमती तिवारी 30 सितंबर को झारखंड की मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुई है।
ज्ञातव्य है कि अलका तिवारी के पति डॉ. डी के तिवारी भी पूर्व में झारखंड के मुख्य सचिव और राज्य निर्वाचन आयुक्त रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित