स्टॉकहोम , अक्टूबर 13 -- रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को साल 2025 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल सम्मान जोएल मोकीर,फिलिप एघियन और पीटर होविट को देने की घोषणा की।
अकादमी ने बताया कि यह सम्मान नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या करने के लिए दिया जायेगा। पुरस्कार की आधी राशि श्री मोकिर को तकनीकी प्रगति के माध्यम से निरंतर विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए दी जायेगी। दूसरी ओर बाकी बची आधी राशि सर्वश्री एघियन और हॉविट को रचनात्मक विनाश के माध्यम से निरंतर विकास के सिद्धांत के लिए दी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित