ईटानगर , मार्च 11 -- अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने बुधवार को 'शिक्षा विभाग कर्मचारी स्थानांतरण और तैनाती (विनियमन और प्रबंधन) विधेयक, 2026' को ध्वनि मत से पारित कर दिया।

शिक्षा मंत्री पासंग दोरजी सोना की ओर से पेश किए गए इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षा विभाग में कार्यरत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के तबादले और तैनाती के लिए एक मजबूत वैधानिक ढांचा तैयार करना है।

विधेयक पर हुई व्यापक चर्चा का उत्तर देते हुए श्री दोरजी ने कहा कि अब तक स्थानांतरण प्रक्रिया मुख्य रूप से कार्यकारी निर्देशों के आधार पर चलती थी, जिससे विसंगतियां और शिकायतें पैदा होती थीं। नए कानून के तहत मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) से युक्त 'शिक्षक रजिस्ट्री पोर्टल' का उपयोग किया जाएगा। इसके माध्यम से कर्मचारी स्वयं भी तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही, शिक्षकों की तैनाती को युक्तिसंगत बनाया जाएगा ताकि सुदूर और कठिन क्षेत्रों में भी शिक्षकों की समान उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित