ईटानगर , नवंबर 01 -- अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर स्थित राजभवन में शनिवार को आठ राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनाइक अपनी जीवनसाथी अनघा परनाइक के साथ देश भर से आए प्रतिभागियों के साथ इस जीवंत समारोह में शामिल हुए, जिसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना प्रदर्शित हुई।
राज्यपाल ने इस अवसर पर आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु के लोगों और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं।उन्होंने इस समारोह में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को भी शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित