ईटानगर , फरवरी 7 -- अरुणाचल प्रदेश की बांडेरदेवा पुलिस ने शुक्रवार को बांडेरदेवा जांच चौकी पर एक नियमित जांच के दौरान नशीले पदार्थ जब्त किए और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अभियुक्त की पहचान 30 वर्षीय रूपम काकोटी के रूप में हुई है, जो असम के बिहपुरिया थाना के चेसा का निवासी है।
नाहरलागुन के पुलिस अधीक्षक डॉ. न्येलम नेगा ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस दल ने असम से अरुणाचल प्रदेश की ओर जा रहे एक सफेद महिंद्रा बोलेरो वाहन को रोका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित