मुंबई , अप्रैल 10 -- महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे प्रतिद्वंद्वी गुट द्वारा 'जानबूझकर फैलाई गई अफवाह' बताया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, " शिवसेना (यूबीटी) का एक भी सांसद कहीं नहीं गया है और हम 100 प्रतिशत शिवसेना (यूबीटी) के साथ हैं।" उन्होंने कहा कि विरोधी गुट का मकसद महाराष्ट्र में महायुति सरकार की नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित