अररिया , मार्च 16 -- बिहार में अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने तेल एवं एलपीजी की उपलब्धता से संबंधित आमजनों को होने वाली कठिनाइयों के समाधान के लिये जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय परिसर स्थित जिला उद्योग भवन के सभाकक्ष में संचालित रहेगा।

नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06453-222309 निर्धारित किया गया है, जिस पर आमजन अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकेंगे।

आदेश में बताया गया है कि जिला नियंत्रण कक्ष में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अररिया तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अररिया को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अररिया नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगे और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्राप्त शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि एलपीजी की उपलब्धता से संबंधित आमजनों की समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाए।इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज को भी अपने-अपने अनुमंडल मुख्यालय में अनुमंडल नियंत्रण कक्ष स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित