अयोध्या , मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू भी रामनगरी पहुंचीं। मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और राष्ट्रपति मुर्मू ने राम जन्मभूमि में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन आस्थाओं को पहले अंधविश्वास कहकर अपमानित किया जाता था, आज वही आस्थाएं जन-जन की श्रद्धा का केंद्र बनी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित