चेन्नई , जनवरी 21 -- तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाली एएमएमके का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि गठबंधन के साथियों ने आने वाले विधानसभा चुनावों में भ्रष्ट, अयोग्य और भारत-विरोधी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को सत्ता से हटाने के लिये हाथ मिलाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित