अम्बिकापुर , फरवरी 15 -- त्तीसगढ़ में सरगुजा जिले में पुलिस ने चलती कार पर स्टंट कर रहे तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के चर्च रोड पर शुक्रवार को हुई। पुलिस ने स्टंटबाजी में इस्तेमाल की जा रही एमजी हैक्टर कार को भी जब्त कर लिया है।

हिरासत में लिए गए तीनों नाबालिग स्थानीय स्कूलों में पढ़ते हैं, जिनमें से दो नौवीं कक्षा के छात्र हैं और एक दसवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस के अनुसार, ये एक नाबालिग कार की बोनट पर बैठकर और दूसरा नाबालिग गर्दन बाहर निकालकर स्टंट कर रहे थे। आसपास के लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची टीम ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया था। स्टंटबाजी के आरोप में तीनों लोगों को कार सहित थाने लाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी नाबालिगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उनके माता-पिता को भी सूचित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित