वाशिंगटन , जनवरी 15 -- अमेरिकी सेना ने गुरुवार सुबह वेनेजुएला का एक और तेल टैंकर ज़ब्त करते कहा है कि वेनेजुएला से केवल वही तेल टैंकर बाहर निकलेगा जो कानूनन वैध होगा।
अमेरिका के दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। इसके साथ अब तक अमेरिका के जब्त किए गये टैंकों की कुल संख्या छह हो गयी है। सेना ने बताया की दक्षिणी कमान के संयुक्त टास्क फोर्स ने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के सहयोग से अभियान चलाया और बिना किसी घटना के मोटर/टैंकर वेरोनिका को पकड़ लिया।
सेना ने जोर देकर कहा ट्रंप प्रशासन कैरिबियाई क्षेत्र में प्रतिबंधित जहाजों पर कार्रवाई जारी रखेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित