सीहोर (मध्यप्रदेश) , फरवरी 07 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका के साथ हुए समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस व्यापार समझौते में देश और किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित रखे गए हैं।

श्री चौहान ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "हमारी सारी फसलें सुरक्षित हैं। इस समझौते के अंतर्गत न तो मक्का आएगा, न गेहूं, न चावल, न सोयाबीन, न पोल्ट्री उत्पाद, न दूध-पनीर, न इथेनॉल, न ईंधन और न ही ऐसा कोई कृषि या डेयरी उत्पाद, जो हमारे किसानों के हितों को प्रभावित करे।"वह यहां दलहन पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित