वाशिंगटन , दिसंबर 22 -- अमेरिकी सरकार विदेशों में अमेरिकी मिशनों में राजदूत और अन्य वरिष्ठ पदों पर तैनात विदेश सेवा के करीब 30 अधिकारियों को वापस बुला रही है।एसोसिएटेड प्रेस ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

एजेंसी के अनुसार कम से कम 29 देशों में राजनयिक मिशनों के प्रमुखों को पिछले हफ्ते सूचित किया गया था कि उनका कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो जाएगा। इन सभी ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में अपने पद संभाले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित