हैदराबाद , दिसंबर 29 -- अमेरिका में सड़क दुर्घटना में तेलंगाना की दो छात्राओं की मौत हो गयी है।

सोमवार को मिली सूचना के अनुसार, मृतकों की पहचान मेघननारानी (25) और कडियाला भावना (24) के रूप में हुई है। दोनों महबूबाबाद जिले के गरला मंडल की निवासी थीं। दोनों ने हाल ही में अपनी एमएस की डिग्रियां पूरी की थीं और रोजगार की तलाश में थीं।

यह दुर्घटना कैलिफोर्निया में तब हुई, जब वे दोस्तों के साथ यात्रा से लौट रही थीं। जिस कार में वे यात्रा कर रही थीं, वह सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गयी। मौके पर ही उन दोनों की मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित