नयी दिल्ली , फरवरी 15 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आरोप लगाया है कि इस समझौते से देश के कृषि क्षेत्र को लंबे समय में नुकसान पहुंच सकता है और सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
श्री गांधी ने रविवार को सूखा अनाज (डीडीजी) के आयात का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि क्या इसका मतलब भारतीय मवेशियों को अमेरिकी मक्का से बने चारे पर निर्भर करना होगा, जिससे दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर हो सकती है। उन्होंने इसी तरह सोया तेल के आयात की अनुमति दिए जाने की संभावना पर भी चिंता जताई है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित देशभर के सोया किसानों पर इसके असर को लेकर श्री गांधी ने सवाल किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित