वाशिंगटन , जनवरी 31 -- अमेरिका ने सऊदी अरब को लगभग नौ अरब अमेरिकी डॉलर की पैट्रियट एयर रक्षा मिसाइलों की संभावित बिक्री को मंजूरी दी है।

यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) की अधिसूचना और पेंटागन की ओर से जारी बयानों में दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब अमेरिका का एक प्रमुख सहयोगी और गैर-उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) भागीदार है। उसने 730 पैट्रियट एडवांस्ड कैपेबिलिटी-3 मिसाइल सेगमेंट एनहांसमेंट (पीएसी-3 एमएसई) इंटरसेप्टर खरीदने का अनुरोध किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित