मुम्बई , फरवरी 07 -- अमेरिका ने शनिवार को टी-20 विश्वकप 2026 के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

आज यहां अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद पटेल ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है यह हाई स्कोरिंग मैदान है इसलिये हम लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। पटेल ने कहा कि टीम में छह बल्लेबाज, तीन गेंदबाज और दो ऑलराउंडर हैं।

वही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह यहां खेल चुके हैं इसलिए यहां बाद में उतनी ओस नहीं रहती है। सूर्यकुमार ने कहा कि आज पिच अच्छा बर्ताव करेगी। वॉशिंगटन, सैमसन एकादश में नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह अस्वस्थ हैं इसलिए उनकी जगह पर सिराज को एकादश में शामिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित