, March 7 -- वॉशिंगटन, 07 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका ने इज़रायल को 12,000 हवाई बमों सहित हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस सौदे की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15.18 करोड़ डॉलर है।

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि इज़रायल ने 1,000 पाउंड क्षमता वाले 12,000 बम खरीदने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि यह इन रक्षा सामग्रियों का सौदा अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप है। इस कारण इस संबंध में बने कानून की एक धारा 36(बी) के तहत आवश्यक कांग्रेस समीक्षा प्रक्रिया को भी दरकिनार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित