तेहरान , मार्च 18 -- ईरान की सेना अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपने अभियान में ऐसे हथियारों को तैनात करने की योजना बना रही है जिनका इस्तेमाल पहले कभी नहीं किया गया है। यह बात बुधवार को ईरानी सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अकरमिनिया ने कही।
अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के भीतर कई ठिकानों पर हमले कर अपने सैन्य अभियान की शुरुआत की थी। इन हमलों से नुकसान हुआ और आम नागरिकों की भी जान गयी। ईरान ने इसके जवाब में इजरायल के इलाके और पश्चिमी एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित