वाशिंगटन , मार्च 08 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह नहीं चाहते हैं कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में कुर्द शामिल हों।
श्री ट्रम्प ने शनिवार शाम कहा, "हम नहीं चाहते कि कुर्द युद्ध में शामिल हों।" उन्होंने कहा, "हम युद्ध को पहले से ज़्यादा मुश्किल नहीं बनाना चाहते। मैं नहीं चाहता कि कुर्द घायल हों और मारे जाएं। हमारे बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं। वे युद्ध में शामिल होने को तैयार हैं, लेकिन सच में मैंने उनसे कहा है कि मैं नहीं चाहता कि वे युद्ध में शामिल हों।"गौरतलब है कि पहले मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं, जिसमें कहा गया था कि श्री ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरानी कुर्द लड़ाकों के हमले को पूरी तरह से समर्थन करेंगे, लेकिन व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को गलत बताया था कि श्री ट्रंप कुर्दों को हथियार देने पर विचार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित