अमेठी , फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश में अमेठी के मोहनगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे घिसई लीही गाँव में एक दलित किसान की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पूरे घिसई लीही निवासी शिव प्रसाद पासी (54) खेत में शोर बारा बना कर रखवाली करते थे। शनिवार को देर शाम करीब साढ़े आठ बजे घर से खाना खाकर खेत में जानवर व गेहूं फसल की रखवाली करने चले गए थे। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच क्रिया के लिए गए। वहां आवाज लगाने के बाद जब झोपड़ी से कोई आवाज नहीं मिली।तब सभी लोग अंदर जाकर देखने पर शिवप्रसाद का रक्तरंजित शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में शुरु कर दी है।

मृतक के पौत्र ने बताया कि वह ड्यूटी करने गया था। फोन पर सूचना मिलने पर यहां पहुंचा है। उसने बताया कि हम लोगों की किसी से दुश्मनी नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित