अमेठी, जनवरी 22 -- कांग्रेस सांसद के एल शर्मा ने गुरुवार को अमेठी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद सरस्वती को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की जब प्रशासन उन्हें शंकराचार्य नहीं मानता है तो उन्हें मेला क्षेत्र में जमीन क्यों अलॉट की गई। जब सब लोग उन्हें शंकराचार्य मान रहे है तो वे क्यों नहीं मान रहे है। अगर वे अपने आप को सनातनी मानते है तो सनातनी ऐसा कार्य नहीं करते है।

कांग्रेस सांसद के एल शर्मा ने अमेठी में गुरुवार को विधान सभा स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबंधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रयागराज मेला प्रशासन द्वारा भेजी गई दूसरी नोटिस लीगल है। उन्होंने आगे कहा कि शंकराचार्य जी भी इसको लेकर कोर्ट में जाएंगे इस बात को उन्होंने स्वयं भी कहा है। भाजपा नेता द्वारा पूर्वांचल को अलग प्रदेश बनाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा उन्हीं की सरकार है अगर सरकार से उनकी कोई बात चीत हुई है तो कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि जितना छोटा स्टेट होता है। उतना ही विकास होता है। वही बागपत में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की वो भी कभी कांग्रेस में थे उन्होंने पहला चुनाव कांग्रेस पार्टी से ही लड़ा है।

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा अपने दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यालय परिसर में कांग्रेस जिला सचिव डॉ देवमणि तिवारी द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हिस्सा लेने पहुंचे। सांसद के एल शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डायरी और अंग वस्त्र देकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। डा देवमणि तिवारी ने बताया कि खिचड़ी भोज कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का आगाज हो चुका है। बूथ स्तर से लेकर के शीर्ष नेतृत्व तक जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। इस बार विधानसभा का चुनाव हम लोग मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे भी आज सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है पूरे उत्साह के साथ सभी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर घर-घर तक जाने का काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित