मुंबई , मार्च 14 -- अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की फिल्म 'रफ्तार' 24 जुलाई को रिलीज़ होगी।
शिक्षा के क्षेत्र में फैले कड़े कॉम्पिटिशन पर आधारित 'रफ़्तार' महत्वाकांक्षा, प्यार और लालच की एक दिलचस्प कहानी है। आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 'कांपा फिल्म' के बैनर तले पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म 'रफ़्तार' में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका हैं, और उनके साथ अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे प्रतिभाशाली कलकार भी अहम किरदारों में नज़रआएंगे।
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज ने आज घोषणा कर दी है कि उनकी फिल्म 'रफ़्तार' 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर तरुण बाली हैं और इसकी कहानी एवं स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित