अमृतसर , जनवरी 30 -- पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 255 करोड़ रुपये मूल्य की 51.5 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान-स्थित हैंडलर के साथ मिलकर काम कर रहे थे और सीमा पार ड्रग्स की तस्करी में शामिल थे। मोबाइल फोन की विस्तृत जांच से कई संचार के रिकॉर्ड और अन्य आपत्तिजनक डिजिटल सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाना घरिंडा में मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमकी दर्ज की गई है। नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित