अमृतसर , फरवरी 03 -- पंजाब में अमृतसर आयुक्तालय पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना और .30 बोर समेत सात एडवांस्ड पिस्तौल बरामद कीं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान-आधारित तस्कर के सीधे संपर्क में थे, जिससे वे सीमा पार गैर-कानूनी हथियारों की सप्लाई में मदद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना छावनी क्षेत्र अमृतसर में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित