अमृतसर , फरवरी 4 -- ) पंजाब में अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस पुलिस ने बुधवार को सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच किलो हेरोइन बरामद की।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि सभी आरोपी गांव दाओके, पुलिस थाना घरिंडा, अमृतसर के रहने वाले हैं । उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में उनके पाकिस्तान-आधारित तस्करों से संबंध होने का पता चला है। इस संबंध में पुलिस थाना एसएसओसी अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज की गई है, और टीमें नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों की जांच कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित