अमृतसर , फरवरी 08 -- अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर सीमा पार नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक संयुक्त ऑपरेशन में 25 किलो हेरोइन, दो पिस्तौल और 60 कारतूस का जखीरा बरामद कर दाे लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि दोनों आरोपी अमृतसर ग्रामीण के घोघा इलाके रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह बरामदगी ड्रोन का इस्तेमाल करने वाले एक संगठित सीमा पार तस्करी मॉड्यूल की ओर इशारा करती है। इस मामले के सभी पहलुओं का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। इस संबंध में एक एफ़आईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित