चंडीगढ़ , अप्रैल 25 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शनिवार को अमृतसर की मजीठ मंडी के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में व्यापार विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

व्यापारियों ने सुखे मेवे के थोक कारोबार को सोनीपत में बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल माहौल और सरल प्रक्रियाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर काम कर रही है, जिससे हरियाणा तेजी से औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब बन रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के खारी बावली जैसे बड़े बाजारों के विस्तार को भी राई क्षेत्र में पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित