देहरादून , मार्च 06 -- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शनिवार को उत्तराखंड स्थित धर्मनगरी हरिद्वार में प्रस्तावित आगमन पर पूरे शहर को भव्य तरीके से सजाया गया है। उनके कार्यक्रम की तैयारियों को भव्य बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व्यक्तिगत रूप से जुटे हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री शाह शनिवार 07 मार्च को हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर बैरागी कैंप में एक विशाल जनसभा को दोपहर 12:15 बजे संबोधित करेंगे। तत्पश्चात इसी जगह दोपहर 02 बजे नूतन न्याय सहिता पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे। जबकि राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन दोपहर 02:30 बजे करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित