नयी दिल्ली , जनवरी 22 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले 'उत्तर प्रदेश दिवस' समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर श्री शाह 'एक जनपद - एक व्यंजन' योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत प्रत्येक जनपद/जिले के विशिष्ट पारंपरिक व्यंजन को चिह्नित कर उन्हें गुणवत्ता, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ा जाएगा, ताकि स्थानीय स्वाद की केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान बन सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित