अमरोहा , जनवरी 27 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली है। मंगलवार सुबह से ही घने बादल छा गए। करीब 10 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश शुरू हुई, जिसके साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।
इस मौसमी बदलाव से ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। ठंडी हवाएं कंपकंपी पैदा कर रही हैं, जबकि बारिश और ओलों ने लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी परेशान कर दिया है। गौवंश और अन्य सोशल एनिमल्स खुले में बारिश से बचने के लिए इधर-उधर आश्रय की तलाश में घूमते दिखे।
इस सीजन की यह दूसरी प्रमुख बारिश है, जिसने तापमान में तेज गिरावट ला दी है। जिले के कई हिस्सों, खासकर गंगा नदी खादर और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर किसानों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि सरसों, गेहूं जैसी फसलें इस समय खेतों में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित