विजयवाड़ा , अप्रैल 02 -- संसद द्वारा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पारित कर अमरावती को राज्य की स्थायी राजधानी घोषित किए जाने के बाद अमरावती क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया।

उद्दंडरायुनिपालेम, थुल्लूर, वेंकटापालेम, उंडावल्ली समेत कई गांवों में लोगों, विशेषकर किसानों ने घरों के बाहर दीप जलाकर, मिठाइयां बांटकर और पटाखे चलाकर खुशी मनाई।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के साथ उद्दंडरायुनिपालेम पहुंचे और समारोह में भाग लिया। उन्होंने अमरावती की आधारशिला स्थल पर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधेयक पारित होने को "स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने योग्य जीत" बताया और कहा कि यह उन किसानों की जीत है जिन्होंने अपनी जमीन देकर लंबे समय तक संघर्ष किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित