शहडोल , मार्च 23 -- मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय, अमरकंटक में छात्रावास में हुए विवाद के मामले में कुलसचिव ने 11 छात्रों एवं शोधार्थियों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 19 मार्च को ट्रांजिट भवन छात्रावास में इन छात्रों द्वारा घेराव और तालाबंदी की गई थी, जिसे अनुशासन समिति ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रों को विश्वविद्यालय से बाहर करने का निर्णय लिया गया।

प्रभावित छात्रों में कुमार मंगलम और जयगणेश दीक्षित सहित कुल 11 छात्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को भी प्रकरण दर्ज करने के लिए पत्र भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित