चेन्नई , फरवरी 06 -- एंथनी मोस्का (56) और जस्टिन मोस्का (48) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इटली ने शुक्रवार को विश्वकप से पहले खेले गये अभ्यास मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 112 रनों से शिकस्त दी। आज यहां टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इटली ने 20 ओवर में सात विकेट पर 193 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद यूएई को सिर्फ 81 रन पर समेट कर 112 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इटली के बड़े टोटल की नींव मोस्का भाइयों ने रखी। एंथनी मोस्का ने 22 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि जस्टिन मोस्का ने 36 गेंदों में 48 रन बनाए। ग्रांट स्टीवर्ट और हैरी मैनेंटी की जोड़ी ने तेजी से 29 रन बनाए, जिससे इटली ने बड़ा स्कोर बना सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित