बेंगलुरु , फरवरी 02 -- दरवेश रसूली (रिटायर आउट 84) की आतिशी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने सोमवार को टी-20 विश्वकप के अभ्यास मैच में स्कॉटलैंड को 61 रनों से हरा दिया।

आज यहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दरवेश रसूली 46 गेंदों में (84), इब्राहिम जदरान (36) और मोहम्मद नबी (34) के योगदान से छह विकेट पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्कॉटलैंड के लिए जैक जार्विस, मार्क वाट ने दो-दो विकेट लिये। ब्रैड कर्रि ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित